|

Loading weather...

Maruti Brezza Facelift का ARAI आंकड़ा आया सामने, जानिए किस वेरिएंट में कितना मिलेगा माइलेज

2026-07-25 09:15:19 | myNoorpur | 17

Maruti Suzuki ने 2026 Brezza Facelift के ARAI माइलेज के आंकड़ों का खुलासा कर दिया है। इस अपडेटेड कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत 7.40 लाख है और यह नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और CNG विकल्पों के साथ आती है। इंजन और ट्रांसमिशन के आधार पर इसका दावा किया गया माइलेज 19.96kmpl से 26.90km/kg है।

नया 1.0L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 103hp की पावर और 129nm का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर CNG वेरिएंट सीएनजी मोड में 88hp की पावर और 121.5nm का टॉर्क देता है जबकि पेट्रोल पर चलने पर यह 103hp की पावर और 139nm का टॉर्क जनरेट करता है।

#Maruti-Suzuki | #India | #Brezza | #Vitara-Brezza | #ARAI |