प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है।

इसके चलते बाल विकास परियोजना इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडवाल के आंगनवाड़ी केंद्र कंडवाल-2 तथा ग्राम पंचायत बरंडा के आंगनवाड़ी केंद्र कुटां-1 के रिक्त पदों के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक जमा करवा सकते हैं।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 नवंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।