|

Loading weather...

नूरपुर अटल इंडोर स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर चिंता, खेल टूर्नामेंट के बीच उठा मुद्दा

2026-08-17 17:29:37 | saurabhpathania1 | 7

नूरपुर के अटल इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को तो मंच प्रदान किया, लेकिन साथ ही स्टेडियम की जर्जर स्थिति ने प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक ओर जहां टूर्नामेंट में खेल का उत्साह दिखा, वहीं दूसरी ओर करोड़ों की लागत से बने अटल इंडोर स्टेडियम की खराब रखरखाव की स्थिति चर्चा का विषय रही
लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बताया कि हालांकि स्टेडियम बनाने के लिए काफी बजट जारी किया जाता है, लेकिन धरातल पर काम संतोषजनक नहीं है लोगों का कहना है कि अक्सर विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो कर दी जाती हैं, लेकिन उस बजट का सही उपयोग नहीं हो रहा है । अब मांग की जा रही है कि इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक ले जाया जाए ताकि स्टेडियम के रखरखाव के लिए आवंटित धनराशि का उचित उपयोग हो सके और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें |