|

Loading weather...

जसूर के पास दर्दनाक सड़क हादसा; नेशनल हाईवे की कथित लापरवाही से स्कूटी सवार युवा की मौके पर मौत

2026-08-19 13:15:26 | mynoorpur | 24

1हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले जसूर क्षेत्र में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार चिंताजनक होता जा रहा है। हाल ही में सामने आए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

नूरपुर के समीप जाछ में निजी बस (HP38J 9339 )और स्कूटी( HP38H8922) की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौ्रत हो गई। मृतक की पहचान शिव कुमार निवासी वार्ड नंबर-5, नूरपुर के रूप में हुई है | स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नेशनल हाईवे की गलत इंजीनियरिंग, सुरक्षा इंतजामों की कमी और खराब रखरखाव के कारण आए दिन यहाँ सड़क हादसे पेश आ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है