स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए बासा पंचायत की वर्तमान प्रधान और उनके पति (पूर्व उप-प्रधान) समेत स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को कई बार अवगत कराया, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों व दुकानदारों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नालियों के स्तर को सुधारकर जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे उग्र आंदोलन और कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और NHAI की होगी।
