दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने आईलेट 2027 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, आईलेट 2027 का आयोजन 13 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा 2027 की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, आईलेट 2027 का आयोजन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना पुस्तिका और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सात अगस्त से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जहां से उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।