इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में आवारा और बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक बेसहारा बैल ने सड़क पर चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक जोरदार हमला कर दिया।
पीड़ित बुजुर्ग अपने दैनिक कार्य के लिए रास्ते से गुजर रहे थे, तभी बेसहारा बैल ने बिना किसी उकसावे के उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और सींगों से उठाकर पटक दिया।
घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बैल ने बुजुर्ग को गिराकर गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किया।
Click here to see CCTV Video
